व्यावहारिक वेदांत के प्रतिपादक कौन हैं?
CG PCS (Prelims), 2019
व्यावहारिक वेदांत के प्रतिपादक कौन हैं?
व्यावहारिक वेदांत (Practical Vedanta) के प्रतिपादक स्वामी विवेकानंद थे। विवेकानंद के अनुसार, एक धर्म के रूप में वेदांत को गहन रूप से व्यावहारिक होना चाहिए ताकि हम अपने जीवन के प्रत्येक भाग में इसका पालन करने में सक्षम हो सकें। विवेकानंद ने 'व्यावहारिक वेदांत' शीर्षक श्रृंखला का प्रथम व्याख्यान 10 नवंबर, 1896 को लंदन में दिया था, किंतु इससे पूर्व वे व्यवहारिक वेदांत पर मार्च, 1896 में बॉस्टन में भी बोल चुके थे।