युद्ध जिसमें भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई—
UPPCS (Prelims), 1995
युद्ध जिसमें भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई—
वर्ष 1192 ई. में लड़े गए तराइन के द्वितीय युद्ध (Second Battle of Tarain) में शहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी ने अजमेर व दिल्ली के चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय को पराजित कर भारत में स्थायी केंद्रीय मुस्लिम (तुर्की) राजनीतिक शक्ति की स्थापना की। गोरी की सजगता, 1,20,000 सुशिक्षित अश्वारोही सैनिकों और गतिशील घुड़सवार तीरंदाजों (Mounted Archers) की श्रेष्ठ युद्ध प्रणाली ने इस युद्ध का निर्णय किया।